Amazon Summer Sale में स्मार्ट टीवी पर मिल रही बंपर छूट, 5499 रुपये में ले जाएं अपने घर

Published On: May 9, 2026
Follow Us

Amazon Summer Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया पर समर सेल की शुरुआत हो चुकी है। सेल के दौरान स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक HD स्मार्ट टीवी को मात्र 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। कई लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी 10 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं। यह सेल 8 मई से 13 मई तक चलेगी।

Kodak QLED Smart TV पर 54% तक की छूट

कोडक का 32 इंच वाला QLED स्मार्ट इस सेल में 8,799 रुपये में मिल रहा है। कंपनी ने इसकी कीमत में 54 प्रतिशत तक की कटौती की है। यह टीवी Linux प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें Jio Hotstar, YouTube, Prime Video, Sony LIV और Zee5 जैसे OTT ऐप पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक भी दिया जा रहा है।

Skylive बेजल-लेस Android TV की कीमत घटी

Skylive का बेजल-लेस Android Smart TV सेल में 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इस टीवी की कीमत में 36 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसमें LED पैनल, क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 20W स्पीकर दिए गए हैं।

Uniboom Optima Smart TV पर 71% तक डिस्काउंट

Uniboom Optima Smart TV 24 इंच HD Smart LED डिस्प्ले के साथ आता है। यह Android TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें 30W स्पीकर दिए गए हैं। सेल के दौरान इसे 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत में 71 प्रतिशत तक की कटौती की है।

VW Smart TV सिर्फ 5499 रुपये में

VW का 24 इंच LED Smart TV इस सेल में मात्र 5,499 रुपये में उपलब्ध है। इस टीवी की कीमत में 50 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। यह गूगल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment