Gold Silver Price: सोना-चांदी के ताजा भाव हुए जारी, जानें प्रमुख शहरों के दाम

Published On: May 9, 2026
Follow Us

Gold Silver Price: देश के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 9 मई की सुबह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चेन्नई में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,52,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,52,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चेन्नई में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। यहां 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

अन्य शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,40,0901,52,870
मुंबई1,39,9401,52,670
अहमदाबाद1,39,9401,52,720
चेन्नई1,41,0301,53,850
कोलकाता1,39,9401,52,670
हैदराबाद1,39,9401,52,670
जयपुर1,40,0901,52,870
भोपाल1,39,9401,52,720
लखनऊ1,40,0901,52,870
चंडीगढ़1,40,0901,52,870

चांदी की कीमत में तेजी जारी

सोने में गिरावट के बीच चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 9 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

हालांकि, दिल्ली सराफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी और भाव 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment