Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले और बिजली गिरने की चेतावनी

Published On: May 5, 2026
Follow Us

Kal Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 मई को यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम अस्थिर बना रहेगा।

इन 11 राज्यों में अलर्ट

यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। इस बदलाव से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली में 6 मई को आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी असर

उत्तर प्रदेश के कई शहरों मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर में तेज बारिश और 60 किमी/घंटा तक हवाएं चल सकती हैं।

वहीं बिहार के पटना, गया, दरभंगा समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है।

पहाड़ी राज्यों में भी चेतावनी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरने का खतरा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और ज्यादा खराब रह सकता है।

हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में असर

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी है। कई जगह 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment