Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें ताजा भाव

Published On: May 2, 2026
Follow Us

Gold Silver Price: देश में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला है। गुडरिटर्न्स के अनुसार शनिवार को सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। हालांकि सप्ताहांत और मजदूर दिवस के कारण सर्राफा बाजार और MCX बंद हैं, इसलिए बाजार में फिलहाल गुरुवार के भाव ही लागू हैं।

सोना-चांदी के ताजा भाव

शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपये बढ़कर 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं चांदी में 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव 2.65 रुपये लाख प्रति किलो तक पहुंच गया।

सर्राफा बाजार की स्थिति

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि चांदी 2,42,700 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी। शुक्रवार को मजदूर दिवस और शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते सर्राफा बाजार में कोई नया कारोबार नहीं हुआ।

MCX पर क्या रहा रुझान

MCX पर भी शुक्रवार को तेजी का माहौल रहा। जून डिलीवरी वाला सोना 11 रुपये बढ़कर 1,51,363 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 1,198 रुपये की तेजी के साथ 2,47,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

IBJA के आंकड़े

इंडियन बुलियन एण्ड जैवेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 30 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 1,50,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम था (GST और मेकिंग चार्ज के बिना)। चांदी का भाव 2,40,331 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था।

प्रमुख शहरों में सोने के रेट (शनिवार सुबह)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली1,51,2301,38,5001,13,500
मुंबई1,50,9301,38,3501,13,200
कोलकाता1,50,9301,38,3501,13,200
चेन्नई1,52,7301,40,0001,16,800
लखनऊ1,51,2301,38,5001,13,500
कानपुर1,51,2301,38,5001,13,500
पटना1,51,0301,38,4001,13,300
जयपुर1,51,1301,38,5001,13,400
इंदौर1,51,0301,38,4001,13,300
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment