Kal Ka Mausam 27 April 2026: देशभर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कुल 9 राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। कई इलाकों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mausam
राजधानी दिल्ली में जहां एक ओर लू का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं तेज गर्म हवाएं 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिनभर गर्मी का असर बना रहेगा। Kal Ka Mausam
वहीं हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। Kal Ka Mausam
उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह बिहार के पटना, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में 27-28 अप्रैल के दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। Kal Ka Mausam
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। Kal Ka Mausam
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के आसपास निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बनने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। Kal Ka Mausam








