Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

Published On: April 18, 2026
Follow Us

Train Cancelled: उत्तर रेलवे के दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के कार्य के चलते रेल संचालन पर बड़ा असर पड़ने वाला है। 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस अवधि में नई दिल्ली से चलने वाली कई प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें जैसे रोहतक, जींद, नरवाना और शामली रूट की सेवाएं अलग-अलग तारीखों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा शकूरबस्ती-नई दिल्ली जैसी लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित होंगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर

कटरा से कन्याकुमारी, चेन्नई, जबलपुर और तिरुनेलवेली जाने वाली ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा और नए समय के अनुसार संचालन किया जाएगा।

लोकल रूट पर सीमित सेवाएं

पलवल, गाजियाबाद, दनकौर और खुर्जा रूट की कई लोकल ट्रेनें नई दिल्ली या दिल्ली जंक्शन तक ही सीमित रहेंगी।

रेलवे ने यह भी बताया कि कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा और कुछ सेवाएं दो घंटे तक लेट हो सकती हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment