Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, देखें प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स

Published On: April 18, 2026
Follow Us

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार देशभर में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गौरतलब है कि मार्च 2024 में सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार Brent Crude 1.12% गिरकर 98.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि West Texas Intermediate (WTI) 1.40% गिरकर 93.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

दुनिया में बढ़ते दाम, भारत में स्थिरता
जहां वैश्विक स्तर पर कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है, वहीं भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी म्यांमार, फिलीपींसऔर मलेशिया जैसे देशों में दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (रुपये/लीटर):

  • नई दिल्ली : पेट्रोल 94.77 | डीजल 87.67
  • मुंबई : पेट्रोल 103.54 | डीजल 90.03
  • कोलकाता : पेट्रोल 105.45 | डीजल 92.02
  • चेन्नई : पेट्रोल 100.80 | डीजल 92.39
  • बैंगलोर : पेट्रोल 102.92 | डीजल 90.99
  • रायपुर : पेट्रोल 99.44 | डीजल 93.39
  • पुडुचेरी : पेट्रोल 96.26 | डीजल 86.47
  • पोर्ट ब्लेयर : पेट्रोल 82.46 | डीजल 78.05
  • लखनऊ : पेट्रोल 94.65 | डीजल 87.76
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment