18 April History: इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। भारत और विश्व स्तर पर इस दिन राजनीति, विज्ञान, स्वतंत्रता संग्राम और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े कई बड़े बदलाव दर्ज हुए। आइए नजर डालते हैं इस दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं पर—
ऐतिहासिक घटनाएं
2008: भारत और मैक्सिको के बीच नागरिक उड्डयन और ऊर्जा क्षेत्र में नए समझौते हुए।
1612: मुगल सम्राट शाहजहां ने मुमताज महल से निकाह किया।
1859: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी तात्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी दे दी।
1902: डेनमार्क ने अपराधियों की पहचान के लिए पहली बार फिंगरप्रिंट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।
1917: महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की।
1948: नीदरलैंड्स के हेग शहर में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना हुई।
1950: Vinoba Bhave ने भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 मुंबई पहुंचा, जिसका नाम ‘सम्राट अशोक’ रखा गया।
1978: नई दिल्ली के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सोभा सिंह का निधन।
1980: जिंबावे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
1992: रंगभेद के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994: ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 375 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया।
1996: काहिरा में हमले में 17 ग्रीक पर्यटकों की हत्या।
1999: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हार गए।
2001: भारत-बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी में 16 भारतीय जवान शहीद हुए।
2008: सरबजीत सिंह की फांसी की सजा पाकिस्तान ने एक महीने के लिए टाली।










