LPG Cylinder: LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत, गांवों में फिर शुरू हुई होम डिलीवरी

Published On: April 16, 2026
Follow Us

LPG Cylinder: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। हाल के दिनों में सप्लाई बाधित होने के बाद अब डिस्ट्रीब्यूटर्स ने गांवों में फिर से होम डिलीवरी शुरू कर दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब गैस सिलेंडर लेने के लिए बार-बार एजेंसी तक नहीं जाना पड़ेगा।

सरकार के अनुसार, घर बैठे सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से LPG बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना जरूरी होगा। इसी OTP के आधार पर सिलेंडर दिया जाएगा। Ministry of Petroleum and Natural Gas के मुताबिक देश में करीब 99% LPG बुकिंग अब OTP आधारित हो चुकी है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हाल ही में 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला बंदरगाह पर LPG से भरा एक और टैंकर पहुंचा, जिसने आपूर्ति को और मजबूत किया है। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करके भारत पहुंचा था।

दरअसल, भारत अपनी LPG जरूरत का लगभग 80-85% खाड़ी देशों से आयात करता है। हालिया वैश्विक तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी और कई टैंकर रास्ते में फंस गए थे। हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और आपूर्ति बहाल हो गई है।

कीमतों की बात करें तो 1 अप्रैल को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में उस समय कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि मार्च में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ था और 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में भी 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

सरकार ने छोटे सिलेंडर लेने वालों को भी राहत दी है। अब 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। केवल आईडी प्रूफ दिखाकर ही ग्राहक इसे प्राप्त कर सकते हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment