Haryana: हरियाणा की सड़कों पर स्टंट किया तो नहीं अब खैर ! पुलिस ने दी ये चेतावनी

Published On: March 12, 2026
Follow Us
stunts on the roads of Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की साइबर सिटी (गुरुग्राम) की सड़कों पर रफ़्तार के साथ जानलेवा स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) का है, जहां एंबियंस मॉल के ठीक सामने एक युवक द्वारा खतरनाक तरीके से बाइक का अगला टायर उठाकर (Wheely) स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों को हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की गई।

हाल ही में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जाम की समस्या को सुलझाने के लिए एंबियंस मॉल के पास नए बैरिकेड्स लगाए थे और डेडिकेटेड लेन बनाई थीं। इस योजना का उद्देश्य एंबियंस मॉल, शंकर चौक और इफ्को चौक जाने वाले ट्रैफिक को अलग-अलग रास्तों में विभाजित करना था। Haryana News

हैरानी की बात यह है कि जाम कम करने के लिए छोड़ी गई इस खाली जगह का इस्तेमाल अब बाइकर्स स्टंट करने के लिए कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक के बीच युवक तेज रफ्तार में बाइक के अगले पहिये को उठाकर स्टंट कर रहा है, जिससे न केवल उसकी अपनी जान को खतरा है, बल्कि पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। Haryana News

सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पे खुद संज्ञान लेते हुए थाना DLF फेज-3 में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। वीडियो और अपलोड़ करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई जा रही है। स्टंट करने वाले बाइकर्स की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। Haryana News

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भारी चालान के साथ आपराधिक मामला भी दर्ज होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का पंजीकरण (RC) रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे कहीं भी ऐसी खतरनाक ड्राइविंग या स्टंटबाजी देखते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी मासूम की जान बचा सकती है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment