न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा के स्कूलों में इन छात्रों को मिलेगा दूध, सरकार ने की बड़ी घोषणा

On: February 10, 2026 1:59 PM
Follow Us:
These students will get milk in Haryana schools.

Haryana : हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के हित में एक अहम योजना की घोषणा की है। सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के हर छात्र को अब 200 ग्राम यानी लगभग एक गिलास दूध उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा सप्ताह में चार दिन दी जाएगी।

इन छात्रों को मिलेगा मुफ्त दूध

Haryana News: हरियाणा के नगर पालिका शाहाबाद के जेई निलंबित,सचिव को चार्जशीट के आदेश

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को अब 200 ग्राम दूध उपलब्ध कराया जाएगा. यह नई योजना शैक्षणिक सत्र 2026–27 से लागू की जाएगी. सरकार के अनुमान के मुताबिक, इस पहल से राज्य के करीब 6.20 लाख छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा. योजना को लागू करने के लिए हर साल लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. प्रदेश के लगभग 14,300 सरकारी स्कूल इस योजना के दायरे में आएंगे.

छात्रों का स्वास्थ्य होगा मजबूत

हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों के पोषण स्तर को सुधारना, उनके स्वास्थ्य को मजबूत करना और समग्र विकास को बढ़ावा देना है. अब तक मिड-डे मील योजना आठवीं कक्षा तक सीमित थी, लेकिन इस नई पहल के जरिए पहली बार हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी के छात्रों को भी पोषण संबंधी सहायता दी जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार, दूध की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ एक समझौता (एमओयू) किया जाएगा, ताकि वितरण में किसी तरह की बाधा न आए. इसके लिए खाद्य व आपूर्ति विभाग पैक्ड दूध खरीदेगा. वहीं दूध के वितरण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारी की ओर से तय की जाएगी.

Clouds will rain again in Haryana on this day
Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन फिर बरसेंगे बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment