Upcoming SUVs 2026 : भारत में इस महीने लॉन्च होंगी 5 नई SUV, जानें कौन-कौन सी कंपनियां मचाएंगी धूम

Published On: February 5, 2026
Follow Us
Five new SUVs will be launched in India this month.

Upcoming SUVs 2026 : अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इस महीने कई बड़े ब्रांड्स अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। MG Motor, BMW, VinFast, Nissan और Volkswagen जैसी कंपनियां फरवरी में अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ मार्केट में धूम मचाने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियां मार्केट में अपनी नई कारें लॉन्च करने वाली हैं।

Nissan Tekton

Nissan भारत में अपनी 4 फरवरी को नई SUV पेश कर सकती है, जिसका नाम Nissan Tekton बताया जा रहा है। इस SUV में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध होने की संभावना है।

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

बता दें कि 16 फरवरी 2026 को BMW अपनी नई X3 30 xDrive M Sport Pro को लॉन्च कर सकती है। यह X3 रेंज की सबसे पावरफुल SUV हो सकती है। इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आ सकता है।

Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen Tayron R-Line के इसी महीने लॉन्च होने की भी उम्मीद है। यह 7-सीटर SUV होगी, जिसमें कनेक्टेड LED लाइटिंग, शार्प स्टाइलिंग और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।

2026 MG Majestor

JSW MG Motor की ओर से 12 फरवरी 2026 को नई SUV MG Majestor को लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में बड़ा और नया ग्रिल, रग्ड बंपर और स्किड प्लेट्स मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो इसमें LED हेडलैम्प्स के साथ DRLs, मस्कुलर बोनट, 20 इंच के अलॉय व्हील्स और वाइड फेंडर्स दिए जा सकते हैं, जो इसे एक दमदार SUV लुक देंगे।

VinFast Limo Green

वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast भी फरवरी में भारत में नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। VinFast Limo Green एक 7-सीटर SUV होगी, जिसका डिजाइन VF6 और VF7 से प्रेरित हो सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment