Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में छाया कोहरा, देखें अपने जिले का हाल

Published On: January 19, 2026
Follow Us

Haryana Weather : हरियाणा में सुबह और शाम को घना कोहरा प्रदेश को घेर रहा है। जबकि दिन के समय धूप गर्मी का अहसास करा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोनीपत की बात करें तो यहां सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। आज अंबाला में विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई है।

दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से एक दिन में औसत अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री से 2.3 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार जनवरी के हिसाब से मौसम गर्म चल रहा है।

करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबाला में 22.8, हिसार और रोहतक में 21.5, गुरुग्राम में 20.8, फरीदाबाद में 20.4, कैथल में 20.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ा है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment