Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी हो गए है। नए साल की शुरूआत कई नए बदलाव के साथ हो गई है। हर दिन की तरह आज 3 जनवरी 2026, शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं।
देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
शहर दाम (₹)
नई दिल्ली ₹94.77
कोलकाता ₹105.41
मुंबई ₹103.54
चेन्नई ₹100.90
गुड़गाँव ₹95.65
नोएडा ₹94.90
बैंगलोर ₹102.92
भुवनेश्वर ₹101.11
चंडीगढ़ ₹94.30
क्या है आज CNG की कीमत?
शहर कीमत
नई दिल्ली 77.09
मुंबई 77.00
चेन्नई 91.50
बैंगलोर 89.95
हैदराबाद 96.00
मथुरा 94.35
मेरठ 87.05
कैसे तय होती हैं कीमतें?
भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।













