IAS Transfer : 15 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, रातों रात जारी हुई लिस्ट, देखें तबादला सूची

Published On: December 31, 2025
Follow Us
IAS Transfer : 15 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, रातों रात जारी हुई लिस्ट, देखें तबादला सूची

IAS Transfer :  बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक पुनर्संरचना से विभागों के बीच समन्वय मजबूत होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ जनसेवा की रफ्तार तेज होगी।

  • अधिसूचना के अनुसार, विजयलक्ष्मी एन. (IAS, 1995) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • वहीं शीर्षत कपिल अशोक (IAS, 2011) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
  • के. सेंथिल कुमार (IAS, 1996) को प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्य योजना परिषद और आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • पंकज कुमार (IAS, 1997) को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
  • संजीव हंस (IAS, 1997) को अपर सदस्य, राजस्व परिषद नियुक्त किया गया है।
  • नर्मदेश्वर लाल (IAS, 1998) को प्रधान सचिव, कृषि विभाग बनाया गया है, साथ ही वे जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • विनय कुमार (IAS, 1999) को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
  • प्रमंडलीय स्तर पर भी फेरबदल करते हुए प्रेम सिंह मीणा (IAS, 2000) को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल और मनीष कुमार (IAS, 2005) को आयुक्त, सारण प्रमंडल (छपरा) नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा महेंद्र कुमार (IAS, 2011) को खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है,
  • आरिफ अहसन (IAS, 2017) को निदेशक, खेल, बिहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • निलेश रामचंद्र देवरे (IAS, 2011) को विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • अमित कुमार पांडेय (IAS, 2014) को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment