Haryana: हरियाणा में सफर करना हुआ महंगा, इतनी बढ़ गई टोल दरें

Published On: April 1, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में आज 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। National Highways Authority of India (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी लागू कर दी है, जिसका असर आम वाहन चालकों से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक पर पड़ेगा।

नई दरों के अनुसार, सिंगल से लेकर डबल ट्रिप तक के टोल शुल्क में 5 रुपये से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बजघेड़ा टोल प्लाजा अब सबसे महंगा हो गया है, जहां कार चालकों को सिंगल ट्रिप के लिए 225 रुपये चुकाने होंगे।

अन्य जिलों में भी टोल दरों में इजाफा किया गया है। हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार चालकों को अब 5 रुपये अधिक देने होंगे, जबकि बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर यह बढ़ोतरी 10 रुपये तक की गई है। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को सिंगल जर्नी पर 5 से 30 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

रेवाड़ी के गंगायचा टोल प्लाजा पर भी दरों में बदलाव किया गया है, जहां हैवी व्हीकल की डबल ट्रिप पर 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 7 एक्सल तक के भारी वाहनों के लिए टोल शुल्क में अधिकतम 265 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment