Haryana IAS Transfer: हरियाणा में IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Published On: April 9, 2026
Follow Us

Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, वहीं कुछ जिलों में उपायुक्त (DC) स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

इस बदलाव के तहत नायब सैनी ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को पद से हटाते हुए अजय कुमार को उप प्रधान सचिव नियुक्त किया है। वहीं करनाल के डीसी उत्तम सिंह को गुरुग्राम का नया डीसी बनाया गया है। गुरुग्राम के डीसी रहे अजय कुमार को मुख्यमंत्री का डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इससे पहले भी महज 13 दिन पहले 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले किए थे। उस फेरबदल में गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया था, जबकि रविप्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल का कमिश्नर बनाया गया था।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment