Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Published On: April 7, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और भिवानी सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 8 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का सीधा असर गेहूं कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल, सब्जियों और बागवानी पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और कैथल समेत कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और सब्जियों व फलदार पौधों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करें। तेज हवाओं के कारण खड़ी फसल के गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment