Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग में दो आरोपी घायल

Published On: April 13, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। मधुबन थाना क्षेत्र के बजीदा जाटान रोड पर हुई इस कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक पुलिसकर्मी की जान बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गई।

पुलिस के अनुसार, CIA-2 टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से मुनक से करनाल की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी।

कुछ ही देर में संदिग्ध बाइक सवार नजर आए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पहले हवाई फायर किया और फिर टांगों को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान सोनीपत जिले के रौनक और इमरान के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध विदेशी पिस्टल, 100 से अधिक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच में इनका संबंध दीपक नांदल गैंग से होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मधुबन थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के ठीक होते ही उनसे पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और संभावित बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा किया जाएगा। साथ ही गैंग कनेक्शन की भी गहन जांच जारी है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment