Haryana: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को बड़ी राहत, जानें और क्या लिए गए फैसले

Published On: April 8, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कुल 7 एजेंडे पेश किए गए। इनमें से 6 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इस बैठक में अग्निवीरों और न्यूनतम वेतन से जुड़े फैसले सबसे अहम रहे।

कैबिनेट ने अग्निवीर पॉलिसी 2024 में संशोधन को मंजूरी देते हुए फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसे पदों में अग्निवीरों के लिए होरिजेंटल आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। सरकार का मानना है कि इससे अग्निवीरों के सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और फील्ड अनुभव का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

बैठक में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का भी बड़ा फैसला लिया गया। एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अकुशल श्रमिकों का वेतन 11,275 रुपये से बढ़ाकर 15,220 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इस फैसले से बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत मिलेगी।

नई दरों के अनुसार अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12,430 रुपये से बढ़ाकर 16,780 रुपये, कुशल श्रमिकों का वेतन 13,704 रुपये से बढ़ाकर 18,500 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों का वेतन 14,389 रुपये से बढ़ाकर 19,425 रुपये कर दिया गया है।

सरकार के अनुसार यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत तक की है, जिससे श्रमिकों की आय में सुधार होगा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment