चंडीगढ़ में BJP मुख्यालय के बाहर धमाका, जांच एजेंसियां अलर्ट

Published On: April 1, 2026
Follow Us

चंडीगढ़ में बुधवार शाम करीब 5 बजे BJP के पंजाब मुख्यालय के बाहर हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि पास में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि कार्यालय की दीवार पर 70 से 80 छर्रों जैसे निशान पाए गए हैं।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ग्रेनेड की पिन निकालकर उसे फेंकते हुए भागता दिखाई दे रहा है। वीडियो में धमाके की आवाज भी सुनाई देती है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

इसी बीच खालिस्तानी आतंकी सुखजिन्दर सिंह के नाम से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं और इसकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है।

घटना के बाद ने तुरंत इलाके को घेर लिया। इसके साथ ही सेना और National Investigation Agency (NIA) की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से पूरे क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है और विस्फोट में इस्तेमाल सामग्री के अवशेष जुटाए जा रहे हैं।

जांच के दौरान CCTV फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है, जो बाइक पर सवार होकर BJP कार्यालय के आसपास घूमते नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment