Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Published On: March 18, 2026
Follow Us

Kal Ka Mausam: देश में बढ़ती गर्मी के बीच आईएमडी ने बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च से 22 मार्च के बीच देश के 21 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान 60 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज असर

नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और जम्मू कश्मीर में 19-20 मार्च को भारी बारिश और तूफान की संभावना है।

दिल्ली में आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पश्चिमी यूपी में 50–75 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

ओलावृष्टि का भी खतरा

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी अलर्ट

बिहार, झारखंड, उड़ीसा और मध्य प्रदेश में 20-21 मार्च को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल में 80 किमी/घंटा तक के झोंके चलने की संभावना है।

पश्चिमी भारत में भी बदलेगा मौसम

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में बिजली गिरने का खतरा

केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों, खासकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर 20 से 22 मार्च के बीच मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment