Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, थ्रेसर मशीन में आने से युवक की मौत

Published On: March 28, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र स्थित सादेवाला गांव में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। खेत में सरसों की थ्रेसिंग के दौरान युवक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो मजदूरी और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, वह अपने एक परिचित के कहने पर खेत में थ्रेसर मशीन संभालने पहुंचा था। इसी दौरान मशीन पर बैठे समय अचानक उसका पैर चेन में फंस गया और कुछ ही सेकेंड में मशीन ने उसे अंदर खींच लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मशीन के ब्लेड्स में फंसने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मशीन तुरंत बंद की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मशीन और आसपास से शरीर के हिस्सों को इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment