PM Kisan Yojana: कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

Published On: March 12, 2026
Follow Us

PM Kisan Yojana: देशभर के किसानों के लिए 13 मार्च 2026 का दिन खास होने वाला है। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना के तहत 22वीं किस्त कल जारी की जाएगी। इससे पहले योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।

प्रधानमंत्री करेंगे किस्त जारी

योजना की 22वीं किस्त नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की जाएगी। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

इसके लिए प्रधानमंत्री गुवाहटी, असम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा और इसके बाद किसानों के खातों में राशि भेजी जाएगी।

किन किसानों को मिलेगा लाभ

योजना की किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जो इसके लिए पात्र हैं और जिन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इनमें मुख्य रूप से:

ई-केवाईसी पूरी होना

भू-सत्यापन (Land Verification)

आधार लिंकिंग

बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना

इन कारणों से अटक सकती है किस्त

यदि किसी किसान ने ऊपर बताए गए काम पूरे नहीं किए हैं तो उसकी किस्त अटक सकती है।

सरकार किस्त की राशि Direct Benefit Transfer> (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजती है। ऐसे में बैंक खाते में DBT सक्रिय न होने पर भी किसान इस किस्त से वंचित रह सकते हैं।

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि योजना की किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment