Haryana: हरियाणा में टटीरी सॉन्ग को लेकर सख्त रुख, बादशाह के गिरफ़्तारी के आदेश जारी

Published On: March 13, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद को लेकर बादशाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को सिंगर के पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए।

समन पर पेश नहीं हुए बादशाह

महिला आयोग ने सिंगर को समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था, लेकिन शुक्रवार को वह पेश नहीं हुए। उनकी ओर से आए वकीलों ने आयोग को बताया कि प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण बादशाह उपस्थित नहीं हो सके और उन्होंने आगे की तारीख देने की मांग की।

आयोग की अध्यक्ष भड़कीं

इस पर आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बैठक के दौरान नाराज हो गईं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने पंचकुला और पानीपत के पुलिस अधीक्षकों को सिंगर की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।

6 मार्च को भेजा गया था नोटिस

महिला आयोग ने 6 मार्च को नोटिस जारी कर पानीपत एसपी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखने की अनुमति मांगी थी।

1 मार्च को रिलीज हुआ था गाना

बादशाह का टटीरी गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। गाने के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों को दिखाने के तरीके को लेकर महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया था।

विवाद बढ़ने के बाद पंचकुला पुलिस ने यह गाना यूट्यूब से हटवा दिया था।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment