Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वित्त वर्ष 2026–27 के लिए बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस फैसले से राज्य के करीब 83.79 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। नई टैरिफ दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
बिजली कंपनियों ने हजारों करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए दरें बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद आयोग ने मौजूदा दरों को ही बरकरार रखने का निर्णय लिया। जनसुनवाई के दौरान भी उपभोक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिजली बिल में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब बिजली कंपनियों को अपने खर्च और राजस्व वसूली में सुधार करना होगा।
किसानों के लिए भी राहत जारी रखी गई है। उन्हें पहले की तरह भारी सब्सिडी पर बिजली मिलती रहेगी, भले ही इसकी वास्तविक लागत अधिक हो। ट्यूबवेल कनेक्शन रखने वाले किसानों को लोड बढ़ाने का एक अवसर भी दिया गया है, जिससे उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग में सुविधा मिल सकेगी।
वहीं बिजली कंपनियों को लाइन लॉस कम करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में अधिक बिजली नुकसान हो रहा है, वहां सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बिल में छूट दी जाएगी।









