Haryana: हरियाणा में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, हरियाणवी अंदाज में हुआ स्वागत

Published On: March 10, 2026
Follow Us

Haryana News: राहुल गांधी मंगलवार सुबह गोहाना, सोनीपत में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। यह वही किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी करीब तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाते और धान की रोपाई करते नजर आए थे।

सुबह करीब 10:15 बजे जैसे ही राहुल गांधी अपनी कार से उतरे, उनके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। उन्होंने तुरंत झुककर मोबाइल उठाया और आगे बढ़ गए। इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा सहित कई नेता और मेजबान परिवार के सदस्य बुके लेकर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

हरियाणवी पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

शादी वाले घर पहुंचने पर राहुल गांधी का पारंपरिक हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जब वे घर के अंदर जा रहे थे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा, “राहुल भाई राम-राम”। इस पर राहुल गांधी ने मुस्कराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और आगे बढ़ गए।

करीब एक घंटे रहे कार्यक्रम में

राहुल गांधी करीब एक घंटे तक शादी समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ बैठकर दूध और चूरमा का स्वाद लिया और घर की महिलाओं द्वारा गाए जा रहे पारंपरिक शादी के गीत भी सुने।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment