Haryana: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक नई सड़क को मंजूरी, 3630 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Published On: March 15, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 3630.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

करीब 31.42 किलोमीटर लंबा होगा मार्ग

करीब 31.42 किलोमीटर लंबा यह मार्ग दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना रूट से होकर सीधे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ेगा। इसके बनने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को एयरपोर्ट तक तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

11 किलोमीटर हिस्सा होगा एलिवेटेड कॉरिडोर

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अनुसार, इस सड़क का लगभग 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाया जाएगा। यह हिस्सा डीएनडी-बल्लभगढ़ बाईपास से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और सीधे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 15 मिनट

परियोजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यह मार्ग Eastern Peripheral Expressway, Yamuna Expressway और Dedicated Freight Corridor से भी जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

450 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार देगी

एलिवेटेड हिस्से के निर्माण पर करीब 689.24 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी, जिसमें से लगभग 450 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार वहन करेगी। यह कॉरिडोर फरीदाबाद मास्टर प्लान-2031 के तहत विकसित होने वाले क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे भविष्य के शहरी विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस परियोजना के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार का आभार जताया। वहीं फरीदाबाद के उद्योगपतियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से शहर में उद्योग, निवेश और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment