Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर उसने जोर-जोर से हंगामा शुरू कर दिया और आत्महत्या की धमकी देने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची थी। इसी कार्रवाई का विरोध करते हुए संबंधित व्यक्ति टावर पर चढ़ गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात को देखते हुए तुरंत कार्रवाई रोक दी। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अधिकारी व्यक्ति को शांत कराने और नीचे उतारने की कोशिश में जुट गए।







