Haryana: हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी कलह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने छोड़ी पार्टी

Published On: March 17, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। पार्टी अब उन पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी है।

रामकिशन गुर्जर की पत्नी शैली चौधरी नारायणगढ़ से विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान वह मुख्यमंत्री नायाब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के साथ नजर आईं, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई।

सूत्रों के अनुसार शैली चौधरी भी इस्तीफा दे सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश में उपचुनाव की स्थिति बन सकती है। रामकिशन और शैली चौधरी को कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के करीबी नेताओं में गिना जाता है।

हुड्डा बोले—हाईकमान को भेजे नाम

नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों के नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

5 विधायकों ने किया क्रॉस वोट

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पांच विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की बजाय निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को वोट दिया। इनमें से चार विधायक तीन दिन तक हिमाचल प्रदेश में पार्टी की बाड़ाबंदी में भी रहे, इसके बावजूद उन्होंने क्रॉस वोटिंग की।

रिश्तेदारी और सियासी समीकरण

रामकिशन गुर्जर के परिवार का संबंध केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से भी जुड़ा हुआ है। उनकी छोटी बेटी की शादी मंत्री के भतीजे से हुई है। माना जा रहा है कि इसी रिश्तेदारी के जरिए राजनीतिक समीकरण प्रभावित हुए।

बीजेपी से टिकट की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक पहले रामकिशन गुर्जर के पार्टी छोड़ने और फिर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की रणनीति तय की गई थी। यह भी चर्चा है कि उपचुनाव की स्थिति बनने पर शैली चौधरी को भाजपा से टिकट मिल सकता है।

पुराने केस को लेकर भी चर्चा

रामकिशन गुर्जर का नाम एक पत्रकार सुसाइड केस में भी आ चुका है। उन्हें निचली अदालत से सजा मिली थी, हालांकि फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। इसी कारण उन्होंने 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था और उनकी जगह शैली चौधरी को मैदान में उतारा गया था।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment