Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Published On: March 23, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में हालिया पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अब भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम बना हुआ है।

भिवानी रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

27 से 30 डिग्री के बीच बना तापमान

राज्य में अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हिसार में अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment