Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Published On: March 2, 2026
Follow Us
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि छावनी में HSVP के 7 नए सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे न केवल शहर का दायरा बढ़ेगा, बल्कि रिहायशी सुविधाओं में भी जबरदस्त सुधार होगा।

जानकारी के मुताबिक, इस कदम से भविष्य में अंबाला एक महानगर बन जाएगा। लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर बनने वाले ये सेक्टर अंबाला कैंट के शहरी विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। विज ने इस पहल के लिए हरियाणा के CM सैनी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में ढांचागत विकास को नई गति दे रही है। अंबाला छावनी को भविष्य का महानगर बनाने की दिशा में यह निर्णायक कदम है। Haryana News

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विज ने बताया की नए सेक्टरों का विस्तार रिंग रोड तक होगा। प्रस्तावित सेक्टरों में सेक्टर-27, 28, 36, 40, 40-A, 41-A और 42 शामिल हैं। इन सेक्टरों में रिहायशी प्लॉट, ओपन स्पेस, कॉमर्शियल जोन, ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन सुविधाएं और इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना से न केवल शहर का दायरा बढ़ेगा, बल्कि बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। Haryana News

जमीन पर होगा विकास

जानकारी के मुताबिक, घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां गांवों के लगभग 1000 एकड़ क्षेत्र में ये सेक्टर विकसित किए जाएंगे। सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए ई-भूमि पोर्टल को 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन के लिए खोल दिया है। भू-स्वामी स्वेच्छा से अपनी जमीन बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

साकार हुई योजना

मिली जानकारी के अनुसार, रिंग रोड निर्माण को ध्यान में रखते हुए मंत्री अनिल विज ने पिछले वर्ष ही नए सेक्टर विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा था। अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकों और सर्वेक्षण के बाद अब यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है। विज ने कहा कि अंबाला छावनी का तेजी से विस्तार हो रहा है और रिंग रोड के किनारे सुनियोजित सेक्टर बसाने से शहर की तस्वीर बदल जाएगी। Haryana News

नया कदम

जानकारी के मुताबिक, सात नए सेक्टरों का विकास अंबाला कैंट को महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आधुनिक शहरी सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और सुनियोजित विकास से आने वाले वर्षों में अंबाला छावनी प्रदेश के प्रमुख शहरी केंद्रों में शामिल हो सकता है। Haryana News

जमीन अधिग्रहण

मिली जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार ने नए सेक्टरों के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई है और E-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन ली जा रही है। किसान या भू-स्वामी जो स्वेच्छा से अपनी जमीन सरकार को बेचना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक, E-भूमि पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जमीन का उचित भाव भू-स्वामी को मिलेगा और वे सीधे तौर पर इस विकास प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment