Haryana: हरियाणा में इन जगहों पर खोले जाएंगे नए सरकारी स्कूल, हजारों बच्चों को मिलेगा फायदा

Published On: March 10, 2026
Follow Us
New government schools will be opened at these places

Haryana: हरियाणा के हिसार वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार को दो नए सरकारी स्कूल मिल सकते हैं। इसे लेकर DEO ने सोमवार को फिजिबिलिटी रिपोर्ट डायरेक्टर कार्यालय को भेज दी है, जिसमें आजाद नगर और सेक्टर सेक्टर 1-4 में नए सरकारी स्कूल खुलने को लेकर उपयुक्त बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों जगहों पर नए सरकारी स्कूल खुल जाते हैं तो पिछड़े वर्ग के तीन हजार बच्चों को फायदा मिलेगा। एक तो उन्हें कक्षा 6 से 12वीं की पढ़ाई करने के लिए 2 से 4 किलोमीटर दूरी तय कर अन्य सरकारी स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही समय की भी काफी बचत होगी। खास तौर पर लड़कियों को फायदा मिलेगा, क्योंकि स्कूल की दूरी होने के कारण वे ड्रापआउट भी नहीं होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें, शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले हिसार के DEO को पत्र जारी कर सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, सेक्टर 14 व सेक्टर 3-5 क्षेत्रों में नए सरकारी स्कूल खुलने को लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई थी।

फंसा पेंच

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो सेक्टर सेक्टर 1-4 में एक सरकारी स्कूल खोला जा सकता है। पांच एकड़ सरकारी जमीन भी है, लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नाम पर है। अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय को मालिकाना हक शिक्षा विभाग को देने के लिए पत्र भी जारी कर दिया गया था और अभी भी एक रिमांइडर लेटर भेजा गया है। जैसे ही उपरोक्त जमीन पर मालिकाना हक मिलेगा, आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। छात्रों को फायदा होगा। Haryana News

11 सरकारी स्कूल

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर सेक्टर 1-4 में 11 सरकारी स्कूल है, जो कि 1 किलोमीटर से 4 की दूरी पर है। अगर संबंधित क्षेत्र में नया स्कूल खुलता है तो करीब दो हजार बच्चों को फायदा मिलेगा। क्योंकि यहां पिछड़े वर्ग के बच्चे अधिक है। जबकि यहां 7 हजार लोग रहते हैं।

8 सरकारी स्कूल

मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान स्थिति में आजाद नगर में आठ सरकारी स्कूल है, जिसमें प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है। उपरोक्त जगह पर स्कूल खुलता है तो 1 हजार बच्चों को कक्षा 6 से 12वीं की पढ़ाई करने के लिए दूसरे स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हमने मुख्यालय को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी है। जिसमें आजाद नगर और सेक्टर सेक्टर 1-4 में एक-सरकारी स्कूल खोला जा सकता है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट सही मिली है। – वेद सिंह दहिया, डीईओ, हिसार

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment