Haryana Jobs: हरियाणा में सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Published On: March 6, 2026
Follow Us
Bumper recruitment for the posts of Safai Karamchari

Haryana Jobs: हरियाणा में बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के भिवानी जिले में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए खंड विकास एंव पंचायत ऑफिस भिवानी ने नोटिस जारी किया है।

यह भर्ती जमालपुर-II गांव के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह Offline रखी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

शुल्क

किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी, ईबीसी (CL), एससी, एसटी, ओबीसी/ईबीसी (NCL), पीडब्ल्यूडी—सभी के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

आयु

उम्मीदवार की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता

उम्मीदवार को ग्रामीण क्षेत्र में सफाई कार्य का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आवेदक उसी गांव या उससे सटे गांव का निवासी हो सकता है। साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

आवेदन

उम्मीदवार पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जांच लें। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेकर सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और पूरा फॉर्म “Block Development and Panchayat Officer Office, Bawani Khera” में जमा कर दें।

चयन प्रक्रिया

इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment