Haryana: हरियाणा की बेटी ने UPSC में रचा इतिहास, बिना कोचिंग हासिल की 78वीं रैंक

Published On: March 9, 2026
Follow Us
Haryana's daughter creates history in UPSC

Haryana: मेहनत से आज के समय में वो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है जिसका सोचना भी मुमकिन न हो। कोई भी मुकाम दृढ़ निश्चय के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। हरियाणा में यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर  की बेटी मानसी गुप्ता ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 78वां रैंक हासिल किया है।

मानसी के पिता राहुल गुप्ता सीए हैं और उनकी माता डॉ. शिवानी गुप्ता शहर की जानी-मानी चिकित्सक हैं। परिवार के अनुसार, मानसी बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र और अपने लक्ष्य के प्रति बेहद समर्पित रही है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जगाधरी के स्वामी विवेकानन्द स्कूल से पूरी की, जहाँ से उन्होंने उत्कृष्ट अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण की थी। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बेंगलुरु का रुख किया, लेकिन UPSC का सपना उनकी आंखों में हमेशा से था।

मानसी ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कोचिंग पर निर्भर रहने के बजाय सेल्फ-स्टडी को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाया। मानसी की सफलता पर मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, अग्रवाल युवा मंच के पदाधिकारी आशीष मित्तल, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग और संजीव गर्ग ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment