Haryana: हरियाणा में शादी के बाद कैश-जेवर लेकर दुल्हन फरार, मायके जाने की बात कहकर निकली

Published On: March 4, 2026
Follow Us
Bride absconds with cash and jewellery after wedding in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में पंजाब की रहने वाली एक दुल्हन शादी के बाद फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन घर से जाने से पहले जेवर व कैश भी अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक, इसका पता जब चला, तब परिजनों ने उसके घर न लौटने पर सारा सामान संभाला, तो गायब मिला। जब ससुराल वालों ने उसके मायके में पता किया, तो वे बोले-यहां नहीं लौटी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे में परिवार का शक है कि कोई विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। विवाहिता के फोन की लोकेशन ट्रेस लगवा दी है। जल्द ही उसका पता लगाकर वापस लाया जाएगा। अभी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। विवाहिता की उम्र करीब 21 साल है। Haryana News

अगस्त में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब की महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी 13 अगस्त 2025 के पंजाब के लुधियाना से एक गांव की युवती के साथ बिना किसी दान-दहेज के संपन्न हुआ था। शादी के बाद उन्होंने उपहार स्वरूप में पुत्रवधू को करीब चार तोले सोने के गहने, 25 तोला चांदी जेवरात व अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा। Haryana News

वह मायके जा रही

मिली जानकारी के अनुसार, इसी 26 तारीख को सुबह उसकी पुत्रवधू घर से ये कहकर गई थी कि वह अपने मायके लुधियाना स्थित गांव में जा रही है। वह अपने साथ सभी सोना-चांदी के जेवर व 5 हजार रुपए की नकदी अपने साथ लेकर चली गई। बाद में उसका खुद का फोन बंद आ रहा है। जब उन्होंने उसके मायके में संपर्क किया, तो उन्होंने कहा-वह यहां नहीं पहुंची है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, तब से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, पर कोई पता नहीं चला है। इससे उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है या खुद वह जानबूझकर जेवर-नकदी लेकर चली गई।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment