Haryana: हरियाणा में यहां बनेगा नया पॉलिटेक्निक कॉलेज, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

Published On: March 9, 2026
Follow Us
A new polytechnic college will be built here in Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अटेली विधानसभा क्षेत्र के कनीना ब्लॉक स्थित गांव खेड़ी तलवाना में पॉलिटेक्नीक कॉलेज की स्थापना को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इसे प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस संबंध में कनीना सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोटिया गांव के सरपंच धर्मबीर सिंह, धनौंदा के सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह और ककराला की महिला सरपंच ने बताया कि कॉलेज बनने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अब तक अनेक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर संस्थानों में दाखिला लेना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अधिक खर्च होता था।

उन्होंने कहा कि आरती सिंह राव के प्रयासों से कनीना ब्लॉक को यह बड़ी सौगात मिली है। कॉलेज बनने से युवाओं को घर के नजदीक ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

बीर सिंह ने बताया कि जमीन के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इस परियोजना के लिए बजट स्वीकृत होगा। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा संस्थान की आधारशिला रखी जाएगी। भवन निर्माण पूरा होने के बाद कॉलेज में तकनीकी शिक्षा शुरू हो सकेगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment