Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, येलो अलर्ट जारी

Published On: March 14, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच इस बदलाव से लोगों को राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी गेहूं और सब्जियों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है। कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र,करनाल और कैथल, में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इसके अलावा 17 मार्च को भी कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिन के तापमान में हल्की गिरावट

प्रदेश में बादल और हवाओं के रुख में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 0.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से करीब 3.1°C अधिक बना हुआ है।

आज राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5°C तक गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

रातें अभी भी गर्म

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी सामान्य से करीब 4.5°C अधिक बना हुआ है, जिसके कारण रातें गर्म महसूस हो रही हैं।

आज सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 15.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 17.1°C और अंबाला में 19.8°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment