Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार देगी मुफ्त ई-स्कूटर

Published On: March 12, 2026
Follow Us

Haryana News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शहरों में सुरक्षित सफर की सुविधा देने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल शुरू की है। पिंक रेपिडो योजना के तहत चयनित युवतियों को सरकार की ओर से मुफ्त ई-स्कूटर दिए जाएंगे। इसके साथ ही शुरुआती 6 महीनों तक 12 से 14 हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और शहरों में छोटी दूरी की यात्रा को सुरक्षित व सस्ता बनाना है। योजना के तहत महिला चालक मोबाइल ऐप के जरिए महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ छोटे सामान की डिलीवरी का काम भी कर सकेंगी।

केवल महिलाएं ही देंगी सेवा

इस योजना में महिला चालक ही महिला यात्रियों को सफर कराएंगी, जिससे सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा। शुरुआती चरण में हर जिले से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की 30 युवतियों का चयन किया जाएगा।

योजना को लागू करने के लिए Department of Welfare of Scheduled Castes and Backward Classes Haryana ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल सोनीपत, करनाल, पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला जिलों की पात्र महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च तय की गई है।

आयु और लाइसेंस से जुड़ी शर्तें

जिला कल्याण अधिकारी शिशपाल के अनुसार आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा महिला के पास दोपहिया वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

एक से दो वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही मोबाइल ऐप और नेविगेशन टूल्स का उपयोग करना आना भी जरूरी है।

आय सीमा भी तय

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

इच्छुक महिलाएं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, गुरु अर्जुनपुरा कॉलोनी, रतनगढ़ रोड, अंबाला शहर में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment