Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

Published On: March 16, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में रविवार को हुई बारिश और आंधी के बाद अधिकतम तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। रविवार को कई जगह हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण कई इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल भी गिर गई। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यमुनानगर में हाई वोल्टेज तार गिरा, ट्रेनों को रोकना पड़ा

यमुनानगर में रविवार देर रात तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान शिव कॉलोनी के पास हाई वोल्टेज बिजली लाइन का तार रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहे तारों पर गिर गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए स्टेशन मास्टर ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों को रोक दिया। तार गिरने से आसपास के दो घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए।

कई जिलों में ओले, तापमान में आई गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। पांच जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा में तापमान में सबसे अधिक 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कई जिलों में आंधी से गिरी गेहूं की फसल

रविवार को पानीपत, अंबाला, गुरुग्राम, रेवाड़ी, जींद और कैथल में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, करनाल, पलवल और रोहतक में तेज आंधी के बाद बारिश हुई, जिससे कई जगह गेहूं की फसल खेतों में गिर गई।

कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज

बारिश की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा मेवात के मंढोला क्षेत्र में 4.0 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा करनाल के इंद्री में 3.5 मिमी और गुरुग्राम में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अंबाला में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

हिसार और सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान गिरा

तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हिसार और सिरसा में देखने को मिली। हिसार में पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। अचानक आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

18 से 21 मार्च तक फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment