Haryana Weather: हरियाणा में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Published On: March 21, 2026
Follow Us

हरियाणा में दो दिन की लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। हरियाणा के अधिकांश जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। खासकर सोनीपत और पानीपत जैसे शहरों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, नूंह और गुरुग्राम में भी घनी धुंध देखने को मिली। 19-20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में करीब 180 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। लगातार बारिश, बादल और ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन भी बढ़ गई है।

धुंध का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। खराब विजिबिलिटी के चलते करीब 18 ट्रेनें देरी से चलीं। मालवा एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे लेट रही, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट की देरी से चली।

सड़क यातायात भी इससे अछूता नहीं रहा। पानीपत में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

करीब एक महीने बाद फिर से इतनी घनी धुंध देखने को मिली है। इससे पहले 21 फरवरी को कुछ जिलों में कोहरा पड़ा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रात में जमीन ठंडी होने से उसके संपर्क में आने वाली हवा भी ठंडी हो जाती है, जिससे कोहरे और ठिठुरन की स्थिति बनती है।

दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है। अंबाला में अधिकतम तापमान करीब 19°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 10°C कम है। वहीं करनाल, हिसार और रोहतक में तापमान 22 से 23°C के बीच बना रहा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment