Haryana News: हरियाणा में रैपर बादशाह के विवादित ‘टटीरी’ गाने को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। राज्य की साइबर ब्रांच ने गाने से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में ऑनलाइन लिंक हटवाए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस गाने से संबंधित कुल 1,588 विवादित यूआरएल की पहचान की गई थी। इनमें YouTube के 525 लिंक, Instagram के 967 लिंक और Facebook के 96 लिंक शामिल थे। इन सभी को संबंधित प्लेटफॉर्म्स से हटवा दिया गया है।
इसी क्रम में पंचकुला पुलिस ने भी अलग से कार्रवाई करते हुए कुल 857 लिंक हटवाए हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं।
पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो इस गाने को लगातार शेयर या री-अपलोड कर रहे हैं। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गाने के हर वर्जन—री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूप—को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।







