Haryana: हरियाणा में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, कई जिलों में लंबी लाइनें

Published On: March 13, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक और रेवाड़ी समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर महिलाएं खुद लाइन में लगकर सिलेंडर लेने पहुंचीं।

रेवाड़ी में हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी

रेवाड़ी में सिलेंडर को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और एजेंसी पर हंगामा हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।

घर तक नहीं पहुंच रहे सिलेंडर

भिवानी की रहने वाली महिला पिंकी ने बताया कि सिलेंडर बुक कराने के बाद भी घर तक डिलीवरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बीमार परिजनों को घर पर छोड़कर उन्हें खुद लाइन में लगकर सिलेंडर लेने आना पड़ा।

वहीं रेवाड़ी निवासी राजवीर ने बताया कि वे दो दिन से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

हॉस्टल में चूल्हे पर बना डिनर, वीडियो वायरल

गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली युवती प्रियंका बर्नवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गैस की कमी के कारण मैस में चूल्हे पर खाना बनाते हुए दिखाया गया।

वीडियो में उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत के कारण मजबूरी में यह तरीका अपनाना पड़ा है, जबकि इंडक्शन चूल्हों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।

शादी सीजन में कैटरर्स परेशान

गैस की कमी का असर पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम जैसे जिलों में कैटरिंग कारोबार पर भी पड़ रहा है।

पानीपत में कई बैंकेट हॉल और मैरिज पैलेस में हलवाई अब लकड़ी और कोयले के चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर हैं।

मुरथल के ढाबों में भी बदली व्यवस्था

हरियाणा के मशहूर फूड हब मुरथल के कई ढाबों में गैस की कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे मंगवाए जा रहे हैं और कुछ जगहों पर पारंपरिक चूल्हों पर ही खाना बनाया जा रहा है।

केंद्र से मिला 8.76 लाख लीटर केरोसिन

इस बीच राहत के तौर पर केंद्र सरकार ने हरियाणा को 8.76 लाख लीटर केरोसिन ऑयल आवंटित किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन के रूप में इसका उपयोग किया जा सके।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment