Haryana: हरियाणा में 7 जेलकर्मियों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

Published On: March 28, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी स्थित हाईटेक जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। डीजी जेल आलोक मितल ने लापरवाही बरतने के आरोप में सात जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं।

फरार होने वाले दोनों बंदी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान रामपुर के 22 वर्षीय फैजान और इटावा के 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई है। दोनों के फरार होने का खुलासा शुक्रवार शाम उस समय हुआ, जब जेल में नियमित गिनती की गई और वे नदारद पाए गए।

जेल प्रशासन ने तुरंत पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने जांच शुरू की।

एसपी हेमेन्द्र मीणा के अनुसार, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जाहिद को शनिवार सुबह और फैजान को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इस बीच सतीश बालन आईजी स्पेशल टास्क फोर्स, ने भी मौके पर पहुंचकर जेल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामलों में जेल में बंद थे और उन्होंने जेल से भागने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। हालांकि, उन्होंने इस फरारी की योजना कैसे बनाई और इसमें किसी अंदरूनी मदद की भूमिका थी या नहीं, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment