Haryana : हरियाणा के युवा विदेश में बने शिक्षक, मांगे आवेदन

Published On: February 8, 2026
Follow Us
Young people from Haryana have become teachers abroad.

Haryana : विदेश में शिक्षक के रूप में नाैकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों से हरियाणा काैशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत इच्छा आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट) मांगे गए हैं। शिक्षक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आगामी आदेशों तक इच्छा आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही नियम-शर्तों आदि का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता अनुसार किसी भी देश में नाैकरी के लिए माैका मिल सकेगा।

पदों के लिए 13 तक आवेदन

हरियाणा काैशल रोजगार निगम के माध्यम से हिमाचल के सोलन जिले में स्थित बद्दी में मैकेनिकल इंजीनियरों के 100 पदों के लिए अब 13 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले इन पदों के लिए आवेदन 7 फरवरी तक मांगे गए थे लेकिन अब तिथि फिर से बढ़ा दी गई है।

इसी तरह गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवरों के पहले 100 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन अब इन पदों की संख्या 200 कर दी गई है। आवेदन की तिथि 5 फरवरी से बढ़ाकर 13 फरवरी कर दी गई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment