Haryana : हरियाणा में चाइनीज मांझा बेचने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

Published On: February 10, 2026
Follow Us
Those selling Chinese manjha in Haryana are in trouble now.

Haryana : हरियाणा सरकार ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की अधिसूचना के तहत कांच, धातु या नुकीले पदार्थों से लेपित पतंग डोर के बनाने, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों और अन्य इलाकों में सघन निगरानी रखते हुए प्रतिबंधित मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों, एसएसपी, रेंज अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नियमित जांच और जब्ती अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा, चाइनीज मांझा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मांझे से सड़क हादसे, गंभीर चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं बार-बार सामने आती रही हैं।

इसलिए अब प्रदेश में सख्ती से कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार ने जन जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया है। बाजारों, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर लोगों को चाइनीज मांझे के खतरों से अवगत कराने के लिए अभियान चलाए जाएंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment