Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Published On: February 11, 2026
Follow Us
Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him

Haryana : हरियाणा के झज्जर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती ने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। बता दें कि यहां एक OYO होटल में उस समय जब एक विवाहित महिला ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ तो भारी हंगामा हो गया। महिला का पति पेशे से सरकारी टीचर है। अपनी आंखों के सामने पति की सच्चाई आने के बाद पीड़ित पत्नी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गया। इस संवेदनशील मामले पर पुलिस फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।

पति की हरकतों पर था शक

पीड़ित महिला, जो मूल रूप से रोहतक की रहने वाली है, ने बताया कि उसे काफी समय से अपने पति की हरकतों पर संदेह था। मंगलवार को जब उसे भनक लगी, तो उसने चुपके से अपने पति का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए वह झज्जर के होटल तक पहुंच गई, जहां उसने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ देख लिया। इसके बाद वहां काफी देर तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा।

पुरानी रंजिश और गंभीर आरोप

आपबीती सुनाते हुए महिला ने बेहद संगीन खुलासे किए हैं। उसका आरोप है कि पति के साथ पकड़ी गई महिला भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। पीड़ित पत्नी के अनुसार, इन दोनों के अवैध रिश्तों के चलते ही उक्त महिला के पति ने साल 2024 में आत्महत्या कर ली थी। इस सुसाइड केस में यह दोनों आरोपी रह चुके हैं और हाल ही में जमानत पर बाहर आए हैं।

महिला का दावा है कि उसे पहले जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। हालांकि पुलिस दोनों को थाने ले गई है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी कानूनी कार्रवाई या FIR की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment