Holi Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन 22 जोड़े नई रेल गाड़ियां चलाएगा, जिससे रेल गाड़ियों में भीड़ कम होगी तथा यात्रियों को सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह सभी रेलगाड़ियां आरक्षित होगी।
जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला मंडल ने बताया कि यह रेलगाड़ियां विभिन्न स्थानों से चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर ज्यादातर प्रवासी अपने गंतव्य स्थान पर जाते हैं जिस कारण रेल गाड़ियों में भीड़ बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंबाला रेल मंडल से बाईस जोड़े होली एक्सप्रेस रेल गाड़ियां चलाई जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर RPF व GRP के जवान तैनात रहेंगे तथा रेल यात्रियों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखेंगे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला सहित अन्य स्थानों से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बनने वाले मंथली पास की सुविधा अभी भी काउंटर पर उपलब्ध है। इस बारे में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन झा ने बताया कि जिन यात्रियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है, उनकी सुविधा के लिए एक रेल App तैयार किया गया है जिसके माध्यम से वे अपने दफ्तर या घर बैठकर ही अपना मंथली पास रिन्यू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रेल विभाग ने काउंटर से मंथली पास बने बंद नहीं किए हैं बल्कि रोजाना आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही यह तैयार किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, वहीं नवीन झा ने बजट में पास रेल लाइन बारे कहा कि अंबाला दिल्ली नई रेल लाइन बारे अभी मसौदा प्रस्तावित है। इसमें डबल लाइन होगी या तीसरी लाइन को अलग से बिछाया जाएगा। इस बारे पूरी सर्वे रिपोर्ट आएगी, तभी स्पष्ट कर दिया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि अंबाला रेड मंडल में पहले से ही इस बारे काफी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। चंडीगढ़, चंडी मंदिर से और बद्दी के लिए चाहे दौलतपुर से पंजाब के मुकेरिया रेल लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में सभी स्पष्ट कर दिया जाएगा।








