Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में आई मौसम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से काले बादल छाए हुए है जिसके कारण बारिश के आसार बन गए है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए देखे पूरी रिपोर्ट…
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
18 फरवरी, 2026 :
मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में 17 फरवरी रात्रि व 18 फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की हुई है तथा आज रात्रि को भी कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है जिससे विशेषकर दिन तापमान में गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।
####$$$
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार








A really good blog and me back again.