Haryana : हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, 93 स्वर्ण पदकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

Published On: February 8, 2026
Follow Us
Haryana emerged as the overall champion with 93 gold medals.

Haryana : हरियाणा के खिलाड़ियों ने अजमेर (राजस्थान) के पटेल स्टेडियम में 2 फरवरी को आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों से करीब 2000 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हरियाणा की ओर से 230 खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दमदार खेल दिखाते हुए कुल 93 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तेलंगाना की टीम 66 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान और मणिपुर ने 60 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

हरियाणा के खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और अनुभव का मैदान पर बेहतरीन तालमेल देखने को मिला है। टीम में 80 वर्षीय खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया है। कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी युवा जोश के साथ मुकाबलों में भाग लेकर पदक जीते और प्रदेश का नाम रोशन किया।

हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एथलीट 75 वर्षीय आरके शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment